4.5
(2)

भागलपुर: बाथ थाना क्षेत्र के करहरिया पंचायत के पिपरा गाँव में अज्ञात लोगों द्वारा एक वृद्ध की हत्या कर शव को झाड़ी में फेंक दिया गया। मृतक दिनेश प्रसाद सिंह, जिन पर दो दिन पूर्व एक छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया था, का शव उनके घर के पास एक झाड़ी में मिला।

बच्ची की माँ ने दिनेश प्रसाद सिंह पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था, जिसके बाद बाथ थाना पुलिस ने प्राथमिक दर्ज करते हुए बच्ची का मेडिकल कराया।

दिनेश प्रसाद सिंह के पुत्र अभिनंदन कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि उनके पिता की साजिश के तहत हत्या की गई है। उनका कहना है कि गाँव के कुछ लोगों ने उनके पिता पर झूठा दुष्कर्म का आरोप लगाया और साजिश के तहत तेजाब डालकर उनकी हत्या कर दी। शव को झाड़ी में फेंक दिया गया, जिसे आज सुबह कचरा फेंकने के दौरान बदबू के कारण खोजा गया।

मौके पर तीन थानों की पुलिस पहुँचकर वृद्ध मृतक दिनेश प्रसाद सिंह का शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर मायागंज भेज दिया। पुलिस पूरे घटना की तहकीकात कर रही है और दोषियों की तलाश में जुटी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4.5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: