4.5
(2)

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नवगछिया जिला अध्यक्ष अवधेश पासवान को बाबू जगजीवन राम कला संस्कृति एवं साहित्य अकादमी द्वारा वर्ष 2022 का बाबा भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय सम्मान पदक से सम्मानित किया गया है ।अवधेश पासवान को यह सम्मान  बाबू जगजीवन राम के  52 वें राष्ट्रीय विजय दिवस के मौके पर पिछले 13 दिसंबर को दिल्ली स्थित राजेंद्र भवन  में आयोजित  सम्मान समारोह में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार द्वारा  प्रदान किया गया।

यह सम्मान पदक अवधेश पासवान को सामाजिक क्षेत्र में दलितों पिछड़ों एवं वंचितों के उत्थान के प्रति समर्पण के लिए उन्हें प्रदान किया गया है। अवधेश पासवान को सम्मानित किए जाने पर रंगरा प्रखंड प्रमुख संजीव कुमार उर्फ मोती यादव, पूर्व प्रमुख पवन यादव, लोजपा नेता अजय पासवान, सुरेश भगत,  विवाष चंद्र विभूति के अलावे क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने उन्हें बधाई दी है। वहीं सम्मानित किए जाने पर अवधेश पासवान ने कहा कि यह उनके लिए गौरव का क्षण है। 

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4.5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: