


भागलपुर। सामाजिक सांस्कृतिक संस्था जनप्रिय भागलपुर ने भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 68 वां महापरिनिर्वाण दिवस आज परबत्ती स्थित कार्यालय में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राथमिक विद्यालय परबत्ती के प्राचार्य संजय कुमार और संचालन गौतम कुमार ने किया। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यर्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रंद्धांजलि दी गयी।
जनप्रिय के निदेशक गौतम कुमार ने कहा बाबा साहेब सामाजिक क्रांति के अग्रदूत थे। पूरा जीवन स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा के लिए संघर्षरत रहे। उन्होंने देश मे दलितों, पिछड़ों, महिलाओं और मजदूरों के साथ हो रहे भेदभाव के खिलाफ अभियान चलाया था।

जनप्रिय महिला स्वावलंबन समिति की संयोजक रेखा कुमारी ने कहा हर साल 6 दिसंबर को बाबा साहेब के पुण्यतिथि पर पूरे देश मे महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है। परिनिर्वाण बौद्ध धर्म के प्रारंभिक सिद्धान्तों में से एक है। बाबा साहेब का वंचित समाज के लिए सामाजिक न्याय और समानता के विचार आज भी नई पीढ़ियों को प्रेरित करता है।
कार्यक्रम के अध्यक्ष संजय कुमार ने कहा बाबा साहेब के विचारों पर चलकर ही हमें सच्ची आजादी मिल सकता है।इकराम हुसैन शाद, बाबूलाल कुमार पासवान, सुभाष प्रसाद आदि ने आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त किया।
उक्त अवसर पर बाबूलाल कुमार पासवान, साक्षी कुमारी, रेखा देवी, सुमन देवी, श्रवण सहनी, पूजा कुमारी, सोनाक्षी कुमारी, रागिनी कुमारी, गौतम कुमार, प्रीति कुमारी, रेखा कुमारी, सहित अन्य लोगों उपस्थित हुए।

