5
(2)

नवगछिया। भागलपुर जिला प्रशासन के द्वारा लगातार बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच बाढ़ एवं राहत कार्य चलाया जा रहा है। पशुपालन विभाग द्वारा अब तक 343.9 क्विंटल पशु चारा का वितरण बाढ़ प्रभावित पशुपालकों के बीच किया गया है। साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्र गोपालपुर के बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए तीनटंगा और सैदपुर में सामुदायिक किचन चल रहा है, जहां बाढ़ प्रभावित परिवारों को दोनो जून का भोजन कराया जा रहा है।

गोपालपुर में बाढ़ प्रभावित पशुपालकों के बीच 309.9 क्विंटल पशुचारा एवं हवाई अड्डा भागलपुर में बाढ़ प्रभावित पशुपालकों के बीच 134 क्विंटल पशुचारा का वितरण कराया गया है। महिला राजकीय बुनियादी उच्च विद्यालय तीनटंगा, करारी में 2300 लोगों को तथा आदर्श मध्य विद्यालय सैदपुर में 510 लोगों को भोजन कराया जा रहा है। गोपालपुर में चिकित्सा शिविर, पेयजल, शौचालय एवं साफ-सफाई की व्यवस्था की गई है। बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए बड़ा आश्रय स्थल व निःशुल्क सरकारी नाव की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी लगातार भ्रमण कर बढ़ राहत व बचाव कार्य का मुआयना कर रहे हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: