0
(0)

भागलपुर जिले के नाथनगर प्रखंड क्षेत्र के बैरिया घाट के समीप बाढ़ पीड़ितों को लेकर आ रही एक नाव पलट गई। नाव पर मवेशी और 1 दर्जन से अधिक लोग सवार थे, जिनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल थीं। नाव पलटते ही कुछ लोग तैरकर सुरक्षित बाहर आ गए, जबकि नाव की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, मवेशी और सारा सामान पानी में बह गया, जिसका अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार, सभी लोग बैरिया गांव के निवासी हैं, जो बाढ़ के कारण अपने घर का सामान और बच्चों को सुरक्षित स्थान पर ले जा रहे थे। इसी दौरान बैरिया घाट के समीप नाव पलट गई। घटना में बैरिया गांव के अनिल गुप्ता का 8 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार लापता हो गया है। ग्रामीणों की मदद से बच्चे की तलाश की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: