4.5
(2)

नवगछिया : श्री सद्गुरू साईंनाथ सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शुभम यादव ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार बाढ़ की विभीषिका ने अनुमंडल क्षेत्र और सहौरा के जनजीवन को बेहाल कर दिया है। लोग सड़क किनारे रहने को मजबूर हैं और आंधी-बारिश के बीच भरपेट भोजन तक नसीब नहीं हो रहा।

यादव ने विभिन्न सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों और प्रशासन के अधिकारियों से आग्रह किया कि बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए बिना किसी पूर्वाग्रह के सहायता प्रदान करना मानवता का धर्म है। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा सर्वोच्च सेवा है, और प्रशासन बाढ़ प्रभावित लोगों को आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने में असमर्थ है।

उन्होंने प्रभावित परिवारों के लिए सूखा राशन, अस्थाई शौचालय, पेयजल, चापाकल, कम्युनिटी किचन, पशु चारा और प्लास्टिक जैसी सामग्री उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया। श्री यादव ने सभी से इस विपत्ति में एकजुट होकर मदद करने की अपील की है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4.5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: