4
(1)

भागलपुर – भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) और भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) [माकपा] की राज्य कमेटी ने जनता की परेशानियों को देखते हुए ‘बदलो सरकार, बचाओ बिहार’ का नारा देते हुए जिलाधिकारी कार्यालय के पीछे आंदोलन स्थल पर जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने 14 सूत्री मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।

प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने देश में बढ़ते भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं हुईं, तो वे सड़क से सदन तक आंदोलन करेंगे।

कार्यक्रम में पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। बिहार कार्यकारिणी के सदस्य सुधीर कुमार शर्मा ने कहा कि अगर सरकार तानाशाही रवैया अपनाती रही, तो जनता सड़क पर उतरने को मजबूर हो जाएगी। उन्होंने जनता को जागरूक होने का आह्वान किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: