5
(1)

भागलपुर/ निभाष मोदी

भागलपुर,तिलकामांझी थाना क्षेत्र के माउंट एसिसी के पास से बच्चे को स्कूल छोड़ने आई प्रियंका कुमारी से 2 बदमाशों ने चाकू के बल पर कंगन, चैन, कान का नेकलेस और मंगलसूत्र लूट कर फरार हो गए। महिला बच्चे को छोड़ने सुबह स्कूल आई हुई थी। इसी क्रम में दो बदमाश महिला को चाकू सटाकर उसके पहने हुए जेवरात को लूट लिया और महिला को कहा कि वह हंसते रहे नहीं तो गोली मार देंगे

। लूट की सारी वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। वही मौके पर तिलकामांझी थाना पुलिस पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। दिनदहाड़े व्यस्ततम इलाके में हुई लूट से लोगों में खौफ का माहौल है। वही लूटे गए जेवरात की कीमत 5 लाख से अधिक की बताई जा रही है। वही पूरे मामले पर अभी पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: