5
(1)

नवगछिया : बिहपुर प्रखंड अंतर्गत बिहपुर मध्य पंचायत के कसेरा टोला निवासी बाल बैडमिंटन संघ के राज्य प्रवक्ता सह नवगछिया पुलिस जिला सचिव ज्ञानदेव मोदी की मां निर्मला देवी (85) का बुधवार शाम निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

बिहपुर के भाजपा विधायक इं. शैलेंद्र, राज्य बाल बैडमिंटन संघ व राज्य पिकलबाल संघ के सचिव गौरीशंकर और रंजन गुप्ता ने शोक जताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। दिवंगत का अंतिम संस्कार गुरुवार को स्थानीय गंगाघाट पर संपन्न हुआ।

गुरुवार सुबह श्रद्धांजलि देने वालों में जिप सदस्य मोईन राईन, जिप प्रतिनिधि चंदन भारद्वाज, पूर्व जिप सदस्य घंटु सिंह, मुखिया मनोज लाल, सरपंच प्रमोद सिंह, पूर्व मुखिया रविंद्र यादव, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ईरफान आलम, पूर्व अध्यक्ष रोहित आनंद शुक्ला, महिला-पुरुष खिलाड़ी, विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी और सर्वदलीय नेता समेत बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति और ग्रामीण शामिल थे।

दिवंगत निर्मला देवी अपने पीछे तीन पुत्र – रंजीत मोदी, संजय मोदी और ज्ञानदेव मोदी, चार पुत्रियों समेत भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: