5
(2)

पटना : पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह पर बुधवार देर शाम मोकामा क्षेत्र में जानलेवा हमला हुआ। गैंगस्टर सोनू और मोनू ने अनंत सिंह पर 60-70 राउंड फायरिंग की। हालांकि, इस हमले में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

घटना मोकामा विधानसभा क्षेत्र के नौरंगा गांव की है, जहां अनंत सिंह एक परिवार की शिकायत सुनने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि गांव में सोनू-मोनू गिरोह ने एक परिवार को पीटा और उनके घर पर ताला लगा दिया था। जब अनंत सिंह इस मामले में हस्तक्षेप करने पहुंचे, तो दोनों भाइयों ने फायरिंग शुरू कर दी।

गोलीबारी में अनंत सिंह बाल-बाल बच गए, जबकि हमलावर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव है और नौरंगा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो चुका है। बाढ़ डीएसपी मौके पर कैंप कर रहे हैं।
16 अगस्त को जेल से हुए थे रिहा:

हाल ही में, 14 अगस्त को पटना हाईकोर्ट ने अनंत सिंह को AK-47 और बुलेटप्रूफ जैकेट के मामले में बरी कर दिया था। जेल से बाहर आने के बाद यह उनकी पहली सार्वजनिक यात्रा थी

अनंत सिंह: राजनीति और विवादों के किस्से

बिहार की राजनीति में अनंत सिंह की पहचान बाहुबली नेता और भूमिहार समुदाय के मजबूत रक्षक के रूप में रही है। उन्होंने नीतीश कुमार का समर्थन करके राजनीति में एंट्री की, लेकिन बाद में उनके रिश्ते खराब हो गए।

2015 में निर्दलीय चुनाव लड़कर जीतने वाले अनंत सिंह 2020 में राजद के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बने। उनकी जिंदगी हमेशा सियासत, क्राइम और विवादों का कॉकटेल रही है।

घोड़ों और अजगरों का शौक:

अनंत सिंह अपने विलक्षण शौकों के लिए भी चर्चा में रहते हैं। घोड़े-हाथी पालने और अजगर रखने तक का उनका शौक सुर्खियां बटोरता रहा है। यहां तक कि वे विधानसभा तक घोड़ा-बग्गी से पहुंचे थे।

स्थिति पर नजर:

घटना के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: