4.2
(9)

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के तिलकपुर गांव के प्रसिद्ध बजरंगबली मंदिर से बजरंगबली की गदा और सोने का लॉकेट चोरी हो गया। चोरी की यह घटना पूर्व मुखिया हेमा देवी के आवास के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

बताया जा रहा है कि बीती देर रात चोरों ने बजरंगबली का गदा और सोने का लॉकेट चोरी कर ई-रिक्शा से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर उप मुखिया सत्यम सिंह ने तुरंत सुल्तानगंज थाना अध्यक्ष प्रियरंजन को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस की जांच-पड़ताल जारी है और जल्द ही चोरों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय निवासियों में इस चोरी को लेकर काफी आक्रोश है और वे जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4.2 / 5. Vote count: 9

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: