5
(3)

भागलपुर के नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के कालूचक, कालंदीनगर में बकरी को लेकर हुए विवाद में 55 वर्षीय व्यक्ति की लाठी डंडे से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक गोपालपुर थाना क्षेत्र के कालूचक कालंदीनगर निवासी धनेसर सिंह के 55 वर्षीय पुत्र पीतांबर सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया की सुबह करीब 7 बजे हमारी बकरी परोस के देवंद सिंह के घर के द्वार पर चली गई थी।

जिसके वजह से देवंद सिंह ने पहले बकरी को झाड़ू से पिता। जब मृतक के द्वारा उसको बकरी को पीटने से मना किया तो देवंद एवं उसकी पत्नी और पुत्र व पुत्री ने पहले गाली गलौज देना शुरु किया फिर सभी ने मिलकर लाठी डंडे से पिटाई शुरू कर दी। इसी क्रम में एक लाठी सिर के पीछे लगने से वो वहीं गिर पड़े। आनन फानन उन्हे रंगरा पीएचसी के जाया गया, जहां डॉक्टरों में उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतक पीतांबर सिंह मजदूरी कर के अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। वहीं सूचना पर पहुंचे गोपालपुर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: