5
(1)

हॉकी के जादूगर ध्यानचंद की जयंती पर बाल भारती विद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के असेंबली में विद्यालय के खेल शिक्षक विकास पांडे, प्रशासक डी पी सिंह ने छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय खेल दिवस की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने हॉकी के जादूगर ध्यानचंद के जीवनी के बारे बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर विद्यालय में इंटर क्लास कबड्डी चैंपियनशिप का.

आयोजन किया गया जिसमें वर्ग सातवीं से दसवीं तक के छात्रों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला वर्ग नवमी एवं दसवीं के बीच खेला गया जिसमें वर्ग दसवीं की टीम ने वर्ग नवमी को हराया। विद्यालय के प्राचार्य नवनीत सिंह एवं प्रशासक डी पी सिंह ने विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक वागीश झा, बृजेश ठाकुर, निमाई कुमार ,सतीश झा, त्रिभुवन चौधरी राजेश झा कुंदन ठाकुर, हेमंत सिंह,अजय सिंह, रंजीत रोशन, निशीश कुमार, मनोकामना गुप्ता पुरुषोत्तम कुमार आदि उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: