5
(1)

बलाहा में तीन भाई के विवाद ने नारायणपुर एनएच 31 स्थित लकड़ी के आरा मिल में सरकारी ताला लगवा दिया।विवाद मालिकाना हक को लेकर था। आरा में बलाहा दिवंगत जगदीश शर्मा के नाम से था। बलाहा के जगदीश शर्मा की मृत्यु होने के बाद उसके 3 पुत्र देवेंद्र शर्मा, अरुण शर्मा, पप्पू शर्मा ने मालिकाना हक को लेकर दावा किया। लेकिन विवाद होने लगा।इसके बाद पप्पू शर्मा ने वन विभाग के डीएफओ को एक शिकायत किया।

शिकायत के बाद जांचो उपरांत पाया गया कि जगदीश शर्मा ने पावर ऑफ अटॉर्नी में लिखा है कि मेरे मरणो उपरांत इस आरा मिल पर तीनों की समान भागीदारी होगी। लेकिन अरुण शर्मा दोनों भाई को समान भागीदारी या समान हिस्सा नहीं दे रहा था। जिसके लिए पप्पू शर्मा ने भागलपुर डीएफओ के कार्यालय में शिकायत दर्ज किया। शिकायत दर्ज होने के बाद जांच उपरांत पाया शिकायत सही पाया गया।इसलिए नवगछिया के रेंजर ऑफिसर पीएन सिंह ने आरा मिल पहुंचकर उसमें निर्णय होने तक ताला लगवा दिया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: