0
(0)

नवगछिया अनुमंडल के ईस्माइलपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बंध्याकरण आपरेशन के पश्चात महिलाओं को घर जाने के लिए एम्बुलेंस नहीं मिलने पर जमकर हंगामा किया। भिट्ठा गांव की महिला उमा देवी ने बताई कि पीएचसी में बंध्याकरण आपरेशन के लिए आई थी। महिलाओं को भीषण ठंड में रहने के लिए बेड, कंबल नहीं दिया गया था। अन्य सुविधा भी नहीं दी गई। इससे महिलाओं में काफी रोष था। आपरेशन के पश्चात महिलाओं को घर जाने के लिए वाहन भी नहीं दिया गया।

इसको लेकर महिलाए आक्रोशित होकर जमकर हंगामा किया। मौके पर जिला परिषद विपिन मंडल पहुंच महिलाओं को समझा बुझाकर शांत किया। जिला परिषद ने चिकित्सा पदाधिकारी राकेश रंजन से भी इस संबंध में बात किया। चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि एम्बुलेंस खराब रहने के कारण यह परेशानी हुई हैं। अन्य सारी सुविधाए महिलाओं को दी गई। अंतत: महिलाओं को भाड़े के वाहन से घर पहुंचाया गया। इस संबंध में सिवल सर्जन उमेश शर्मा ने बताया कि इस मामले में चिकित्सा पदाधिकारी से जवाव मांगा गया हैं। मामले की जांच की जायेगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: