5
(1)

घायल मरीज का चल रहा मायागंज अस्पताल में इलाज

भागलपुर/निभाष मोदी

भागलपुर।बरारी थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव के रहने वाले पलंबर मिस्त्री मोहम्मद गुड्डू को देर रात अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने घायल को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में भर्ती कराया है। मोहम्मद गुड्डू को अपराधियों ने पीठ में गोली मारी है।

वहीं घायल ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद टहलने के लिए मायागंज की तरफ गया हुआ था। टहलकर जब वह घर वापस जा रहा था तब घर के करीब घात लगाए अपराधियों ने पीछे से गोली मार दी। वही उसने बताया कि एक सप्ताह पहले घर के पास नशा करने पर कुछ युवकों से उसकी झंझट हुई थी। जिसको लेकर उन लोगों पर ही गोली मारने की बात मोहम्मद गुड्डू के द्वारा की जा रही है। वहीं घटना को लेकर बरारी पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: