3
(2)

नवगछिया पुलिस ने घटना के आधा घँटे के भीतर हत्याकांड के आरोपी को किया गिरफ्तार

एसपी ने गिरफ्तारी को लेकर प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी

नवगछिया। आदर्श थाना क्षेत्र अंतर्गत चौसा रोड स्थित रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे मंगलवार की सुबह करीब सात बजे बासा पर रह रहे पशु पालक तेतरी निवासी नीरज कुमार यादव पिता स्व बनारसी यादव को गोली मारकर हत्या कर दी गई। ग़ोली लगने के बाद घायलावस्था में वह बासा पर तड़प रहा था। एक ग़ोली उसके सीने में लगी है। घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया थानाध्यक्ष रवि शंकर सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल नीरज यादव को उठाकर अनुमंडल अस्पताल ईलाज के लिए पहुंचाया जहां डॉक्टर ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। वही पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आपसी विवाद में ग़ोली मारने की बात कही जा रही है। मृतक के चचेरे भाई अमरेश यादव ने बताया कि वे जब मौके पर पहुँचे तो देखा नीरज मरनासन्न स्थिति में तड़प रहा था। पुलिस को सूचना देकर उन्हें अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में भर्ती कराया गया।

अमरेश ने बताया कि ग़ोली मारने वाला और मृतक दोनो पशुपालक है और एक ही जगह बासा पर पशुओं को लेकर रहते थे। घटना को अंजाम देने के बाद मौके से सभी फरार हो गए। पुलिस घटना के कारणों का पता करने में जुट गई है। मृतक के परीजन स्पष्ट रूप से कुछ भी नही बता रहे है। इधर जानकारी मिलते नवगछिया एसपी पुरन कुमार झा, एसडीपीओ ओमप्रकाश घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना कर जांच पड़ताल किया। भागलपुर से एफएसएल टीम बुलाई गई। वही एसपी ने इस हत्याकांड को लेकर अविलंब कार्यवाई का आदेश थानाध्यक्ष को दिया। जिसके बाद नवगछिया थाना पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए घटना के आधा घँटा के भीतर कांड में शामिल तेतरी निवासी टिंकू सिंह पिता अनिल सिंह को उसके संभावित ठिकानों से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले को लेकर मंगलवार शाम को एसपी पुरन कुमार झा ने अपने कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर पत्रकारो को विस्तृत रूप से जानकारी दी।

वही घटना को लेकर बताया कि आरोपी के पास लोडेड हथियार था। किसी बात पर दोनो में कुछ विवाद होने के बाद टिंकू ने ग़ोली चला दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। एफएसएल टीम ने गिरफ्तार टिंकू सिंह के हथेली का जीएसआर जांच किया। घटनास्थल से खून के सेंपल संकलन कर जांच के लिए भेजा। वही मृतक के लिखित आवेदन के आधार पर नवगछिया थाना कांड संख्या- 115/24, हत्या एवं आर्म्स एक्ट के तहत कांड दर्ज किया गया। इधर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को दाह संस्कार के लिए परीजन को सौंप दिया। इस घटना में प्रयुक्त हथियार और घटना के वक्त साथ मे रहे एक अन्य व्यक्ति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इधर घटना के बाद मृतक के घर कोहराम मचा है। घरवालो का रोरोकर बुरा हाल है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 3 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: