5
(1)

नारायणपुर – बैकठपुर दुधैला पंचायत के गोपालपुर गॉव में शुक्रवार को बुजूर्ग द्वारा घुर से आग सेकने से निकली चिंगारी से आग लगने से आग दर्जनभर घर जलकर राख हो गया। मुखिया अरविंद मंडल ने बताया कि आग से कुशा देवी, राजेश मंडल, प्रमोद मंडल,राकेश मंडल,ज्ञानी मंडल, सिंघेश्वर मंडल,रूदल मंडल,चंद्रशेखर मंडल,रंजीत यादव,रोहित्य यादव,रोहित मंडल का घर समेत घर में रखे समान जलकर राख हो गया।समाजसेवी अरूण मंडल ने बताया की आग लगता देख आसपास के लोगों ने ग्रामीणों के सहयोग से घंटो मशक्कत बाद आग पर काबू पाया शुक्रवार की सुबह अग्नीपीड़ीत परिवार को मुखिया अरविंद मंडल के द्वारा चूड़ा,शक्कर वितरण किया गया घटना की जानकारी मिलने पर नारायणपुर आपदा पदाधिकारी सह सीओ अजय कुमार सरकार ने अंचल कार्यालय से प्लास्टिक शीट के साथ कंबल वितरण के लिए अंचल निरीक्षक नीलाम्बर मिश्रा व अंचल कर्मी पवन कुमार को अग्नीपीड़ीत परिवार को वितरण के लिए तत्काल भेजा गया।

सीओ अजय कुमार सरकार ने बताया कि सभी अग्नि पीड़ितों को सरकारी स्तर से सहायता मिल रहा है। अग्निपीड़ितों की सूची तैयार कर ली गई है।घर में सोई चंद्रशेखर मंडल की तीन वर्षीय पुत्री ममता कुमारी झुलस गई जिसका ग्रामीण चिकित्सकों द्वारा ईलाज किया जा रहा है जिसे खतरे से बाहर बताया जा रहा है आग लगने से राकेश मंडल के किराने की दुकान में आग लगने से करीब एक लाख का नुकसान बताया जा रहा है जबकी चंद्रशेखर मंडल की तीन वर्षीय पुत्री झुलसने समेत घर मे रखे मोटरसाइकिल, साइकिल समेत अन्य समान जल कर राख हो गया।

अग्नीपीड़ीत सुधीर मंडल ने बताया की खेती के लिए खाद्य खरिदने के लिए पचास हजार रूपया रखा था घर के समान के साथ नगदी रूपया भी जल गया।रूदल मंडल का 45 बोरा खाद्य जल गया। बताया जाता है की देर रात आग इतनी भयावह थी की लोगों को जान बचाना मुशकिल हो रहा था फूस के घर होने के कारण आग की लपटें बहुत तेज थी जिसको लेकर सभी लोग शरीर पर जो कपड़ा पहना था वही लेकर घर से बाहर निकल सके। घर से कोई भी सामान नहीं निकाल पाया आपदा पदाधिकारी सह सीओ अजय कुमार सरकार ने बताया की अग्निपीड़ित परिवार के मुखिया को आपदा के तहत नौ हजार आठ सौ रूपए का चेक, कंबल के साथ प्लास्टिक सीट भी दिया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: