5
(2)

कटाव स्थल का लिया जायजा

युद्धस्तर पर कटाव निरोधी कार्य कराया शुरू

मौके पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

नवगछिया। बिहपुर विधानसभा अंतर्गत खरीक प्रखंड के लोकमानपुर पंचायत के जिलेबिया मोड़, छर्रापट्टी एवं सिमुलतला टोला कोसी नदी के भीषण कटाव का शिकार हो रहा है। कोसी का कटाव लगातार जारी है। अबतक दो दर्जन घर कोशी के आगोश में समा चुका है। तेज कटाव होने की सूचना मिलते ही बिहपुर विधानसभा के भाजपा विधायक ई कुमार शैलेंद्र अपने दल के साथ कटावस्थल पर पहुंचे औऱ स्थिति का जायजा लिया।

वही मौके पर जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता और मुख्य अभियंता को अविलंब बेड बार बनाने के लिए निर्देश दिए। वही अधिकारियों ने त्वरित संज्ञान लेते हुए दो और एजेंसी को काम में लगा दिया। कटाव स्थल पर पहले से भी एक एजेंसी कटाव निरोधी कार्य कर रही थी। उन्होंने कहा, युद्धस्तर पर कटाव निरोधी कार्य हो रहा है। अब कटाव नहीं होगा। वही मौके पर कई ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष अपनी-अपनी समस्याओं को रखा और समाधान की गुहार लगाया। मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को मोबाइल पर ग्रामीणों के समस्या का समाधान करने का निर्देश दिये।

वही जिसका घर कोशी में विलीन हो गया है उनके पुनर्वास के लिए संबंधित अधिकारियों को विधायक ने निर्देशित किया। वही बाढ़ पीड़ितों एवं विस्थापितों को रहने, खाने सहित समुचित व्यवस्था के लिए सरकार के संज्ञान में दिया गया। विधायक ई कुमार शैलेंद्र ने ग्रामीणों को पूरी तरह से आश्वस्त किया की आपका सेवक आपके साथ मजबूती से खड़ा है। मौके पर खरीक मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार, कमल रंजन, सौरव, अमित सहित सैकड़ों ग्रामीण साथ मे थे। यह जानकारी प्रेस बयान जारी कर भाजपा मुख्य प्रवक्ता नवगछिया प्रो गौतम कुमार ने दिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: