


भागलपुर, घोघा: पर्यावरण संरक्षण और परिवार की शुद्धि के उद्देश्य से महाकाल सेवा समिति के सदस्यों ने घर-घर पेड़ लगाने की अनूठी पहल शुरू की है। खास बात यह है कि घोघा गांव में एक नई प्रथा शुरू की गई है, जिसके तहत जब भी किसी परिवार में बेटी का जन्म होगा, तो उस परिवार के लोग बेटी के नाम पर एक फलदार पेड़ लगाएंगे। इस पहल में महाकाल सेवा समिति के सदस्य पूरी मदद प्रदान करेंगे।

घोघा गांव के विवाहिता दुल्हन ने भी इस नई प्रथा की सराहना की और इसे बेहद प्रशंसा योग्य बताया।
महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष असीम कुमार दुबे और उनकी टीम ने आज घोघा के थाना परिसर में एक पेड़ लगाया और इसके साथ ही ईट भटटा परिसर में भी पेड़ लगाए। यह कार्य न केवल पर्यावरण की ओर सकारात्मक कदम है, बल्कि लोगों को इस दिशा में जागरूक करने का एक प्रयास भी है।
घोघा बाजार के मुखिया श्याम यादव और जिला परिषद सदस्य मनोहर मंडल ने भी इस प्रयास की सराहना की और महाकाल सेवा समिति की तारीफ की।
