5
(1)

भागलपुर/ निभाष मोदी

भागलपुर, महाअष्टमी के अवसर पर मां के भक्तों की भीड़ मंदिरों और पूजा पंडालों में देखी जा रही है। लगातार लोग पूजा अर्चना कर मां से सुख समृद्धि की मांग कर रहे हैं। पूजा पाठ में आम हो या फिर खास सभी लोग मां के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं,

और मां से मन्नते मांग रहे हैं। कचहरी चौक स्थित पंडाल में कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने भी पूजा अर्चना की और मां से देश में सुख शांति और सौहार्द को लेकर मां से प्रार्थना की है। इस मौके पर भी उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है उन्होंने कहा कि मां देश को एक रखने वाले लोगों को आशीर्वाद दें, वही देश तोड़ने वाले लोगों को मां आशीर्वाद ना दे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: