


@ कई नई चेहरों को दी गई नई जिम्मेदारी।जिला अध्यक्ष अरविंद साह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिलाई पार्टी की शपथ
प्रदीप विद्रोही
कहलगांव (भागलपुर).
कहलगांव में शुक्रवार को प्रखंड कमेटी के पदाधिकारियों की घोषणा कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष अरविंद साह जी की अध्यक्ष में किया गया।

इस कार्यक्रम में कहलगांव,पीरपैंती व सन्हौला प्रखंड के नवनियुक्त पदाधिकारियों को अंग वस्त्र प्रदान कर पार्टी की शपथ दिलाई गई।जिला मुख्य मुख्य प्रवक्ता रीतेश सिंह ने बताया कि संगठन को बजबूत करने के लिए कई नए चेहरों को बड़ी जिम्मेदारी दी गई।जिसमें कहलगांव प्रखंड की महिला अध्यक्ष राजूरंजना को बनाया गया तो वही अनिल भारती को कहलगांव प्रखंड उपाध्यक्ष की कमान सौपी गई।उधर पीरपैंती से सुमित सिंह को भी पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

कार्यक्रम में राज्य कोर कमेटी व प्रदेश कार्य समिति के सदस्य के अलावा जिला संगठन के पदाधिकारी भी शामिल थे जिनमें मनोहर मंडल,निशिकांत मंडल, सुशील कुमार सिंह, मो.कलीमुद्दीन,धर्मेश कुमार, मनोज यादव, याशिर खान, धीरज कुमार,विनय नाथ चौधरी व शत्रुघ्न सिंह सिरमौर उपस्थित रहे।सभी पदाधिकरयों ने बिहार को सुंदर राज्य बनाने व संगठन को मजबूती प्रदान करने लिए एक जुट होकर जनसुराज को घर – घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
