5
(1)

भागलपुर जिला के शतरंज के खिलाड़ियों तथा शतरंज प्रेमियों की बैठक डॉ अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें नई कार्यकारिणी समिति की गठन हुई इस गठन में निर्विरोध रूप से डॉ अजय कुमार सिंह को भागलपुर जिला शतरंज संघ का अध्यक्ष, अजय कुमार मिश्रा को सचिव तथा कुणाल कुमार राय को कोषाध्यक्ष चुना गया इन्होंने अपने संघ का विकास करते हुए, पल्लवी, विश्व बंधु अध्याय, डॉ शुभम कुमार , मिथुन चक्रवर्ती को

उपाध्यक्ष, अंकित कुमार मिश्रा, शुभम कुमार, आनन्द शेखर , सुमन सौरभ को संयुक्त सचिव, मो ज्याउद्दीन अहमद को मुख्य संरक्षक, डॉ फारूक अली, को संरक्षक के रूप में चयनित किया गया। पुनःनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ अजय कुमार सिंह ने कहा कि शतरंज के विकास के लिए हर सम्भव प्रयास किया जाय। सचिव अजय कुमार मिश्रा ने भविष्य की कार्य योजना बताई।

सर्वसम्मति से प्रतियोगिता के सतत आयोजन की सहमति बनी। स्कूलों में शतरंज को बढ़ावा देने के लिए भी कार्य योजना बनी। सभी संघ तथा शतरंज के विकास के लिए पूर्ण सहयोग देने का वादा किया। धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष विश्व बंधु अध्याय ने किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: