0
(0)

भागलपुर कचहरी परिसर सोमवार को एक भावनात्मक और सनसनीखेज ड्रामे का गवाह बना, जब पति-पत्नी के बीच हाई वोल्टेज झगड़ा देखने को मिला। अलीगंज अंबाबाग लेन निवासी शैलेंद्र शाह उर्फ चिंटू अपनी पत्नी प्रियंका कुमारी को मनाने पहुंचा था, लेकिन उसे पत्नी की बेरुखी और बेबसी का सामना करना पड़ा। वहीं पत्नी, अपनी मां के साथ प्रेमी के साथ जुड़ी होने के आरोपों के बीच, वहां से भागती नजर आई।

जानकारी के अनुसार, शैलेंद्र और प्रियंका की शादी 2011 में सुल्तानगंज के रामगंगापुर में हुई थी। तीन बच्चों के साथ दांपत्य जीवन सामान्य चल रहा था, लेकिन पारिवारिक विवाद और पैसों के लेनदेन को लेकर मतभेद बढ़ते चले गए। मामला इतना बढ़ा कि थाने से लेकर जेल तक पहुंच गया।

जेल से छूटने के बाद शैलेंद्र को बड़ा झटका तब लगा जब उसकी पत्नी प्रियंका 2022 में मायके चली गई और बच्चों को भी साथ ले गई। इसी दौरान प्रियंका का अपने कथित मुंहबोले मामा कमल पासवान से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें भी वायरल हुईं।

पति ने जब पत्नी को घर लौटने की विनती की, तो उल्टे उस पर छेड़खानी का केस दर्ज कर दिया गया। शैलेंद्र का आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकियां दी गईं और कहा गया कि अगर वह पत्नी से दूर नहीं रहा तो उसे काटकर ट्रेन की पटरी पर फेंक दिया जाएगा या ब्लू ड्रम में बंद कर दिया जाएगा।

सोमवार को जब शैलेंद्र को प्रियंका कचहरी परिसर में दिखी, तो वह उससे बच्चों और रिश्ते की खातिर गुहार लगाने लगा। लेकिन प्रियंका मां के साथ वहां से निकल गई। इस पूरे घटनाक्रम को देखने के लिए कचहरी परिसर में भारी भीड़ जुट गई और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

पीड़ित पति अब न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है और प्रशासन से सुरक्षा की मांग कर रहा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: