5
(1)

रिपोर्ट :- निभाष मोदी /भागलपुर

भागलपुर के पीरपैंती से भाजपा विधायक ललन पासवान के घर पर झारखंड सरकार के प्रशासन ने बुलडोजर चढ़ा कर तोड़ा। बताया जा रहा है कि जमीन के पीछे रहने वाले लोगों को आवागमन में कोई दिक्कत नहीं हो, इसे देखते हुए ये कार्रवाई की गयी है। पीरपैंती विधायक ललन कुमार के मकान के पीछे के जिस विवादित हिस्से को गिराया गया है उसे लेकर विवाद चल रहा था।

।वहां रहने वाले लोगों ने अपनी जमीन व मकान तक जाने के लिए सड़क की मांग करीब एक साल पहले ही झारखंड सरकार से की थी। यह जगह बिहार और झारखंड की सीमा पर है। विधायक का आवास बिहार के सीमा क्षेत्र में आता है लेकिन उसके दक्षिणी भाग में उनके मकान से सटा सेल्टरनुमा एक आवास विवाद में था। बुधवार को मेहरमा के सीओ सुनील कुमार भारी पुलिस बल के साथ विवादित स्थल पर पहुंचे और कार्रवाई की गयी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: