0
(0)

निभाष मोदी, भागलपुर

देवघर के त्रिकुट पर्वत पर हुए हादसे में भागलपुर के एक ही परिवार के बच्ची समेत 6 लोग फंसे थे। यह सभी तीन नंबर ट्रॉली में सबसे ऊंचाई पर थे। आज सपरिवार सकुशल वापस लौटे। परिवार के मुखिया कौशल्या देवी ने दर्द बयां करते हुए बताया कि सबसे ज्यादा ऊंचाई पर थे 24 घंटे तक फँसे रहे। उम्मीद छोड़ दिये थे की वापस भी जा पाएंगे लेकिन सेना के जवानों के आने के बाद कल 4:00 बजे के करीब वापस

लौटे। जब हम सभी निकल गए उसके बाद हमारे आगे वाली ट्रॉली से एक लड़का गिर गया था। उन्होंने कहा सरकार अगर व्यवस्था नहीं कर सकती है तो इस तरह ट्रॉली चलाने से क्या फायदा है। अब कभी नहीं जाएंगे। सैनिकों का शुक्रगुजार हूं सैनिकों ने मदद किया। बच्ची अनन्या ने बताया फंसने के

बाद कुछ नहीं मिला प्यासे थे। लग रहा था नीचे गिर जाएंगे। लेकिन सेना के जवानों ने वापस लाया। वहीं सकुशल घर आने के बाद परिवार के सभी लोग खुश हैं और एक दूसरे को मिठाई खिला रहे हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: