5
(1)

भागलपुर के जेडीयू सांसद अजय मंडल इस बार नए लुक में नजर आए। रात के 2:00 बजे बॉडीगार्ड के साथ वह खुद ट्रैफिक व्यवस्था संभालते दिखे। इसका एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।


वीडियो दो मई की बताई जा रही है। कहलगांव के पास देर रात भीषण जाम लग गई थी। सांसद अजय मंडल भी उस जाम में फंस गए थे। पहले तो उनके बॉडीगार्ड ने जाम हटाने की कोशिश की, लेकिन इसके बावजूद भी गाड़ी वहां से निकल नहीं पा रही थी। इसके बाद सांसद खुद गाड़ी से उतर गए और बीच रोड पर चले गए। इसके बाद जाम हटाने लगे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: