5
(1)

भागलपुर में सड़क हादसा लगातार जारी है। देर शाम औधोगिक प्रक्षेत्र थाना क्षेत्र के जीरोमाइल बायपास फ्लाईओवर पर दो बाइक में जोड़दार टक्कर हो गयी। बाइक सवार एक प्लम्बर मिस्त्री फ्लाईओवर से 25 फिट नीचे गिर गया आनन फानन में लोग उसे अस्पताल लेकर पहुँचे इस दौरान उसकी मौत हो गयी वहीं घटना में चार अन्य लोग गम्भीर रूप से घायल हुए हैं जिसमें से तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि नवगछिया के राघोपुर निवासी प्लम्बर मिस्त्री मंटू कुमार, सूरज कुमार व ब्रजेश कुमार भागलपुर अलीगंज से काम कर वापस अपने घर जा रहे थे। इस दौरान सामने से आ रही बाइक से जोड़दार टक्कर हो गयी। टक्कर में ब्रजेश फ्लाईओवर से नीचे गिर गया स्थानीय लोगों व जीवन जागृति सोसायटी के सदस्य रजनीश द्वारा उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गयी। वहीं घायलों को जीरोमाइल थाना पुलिस व बरारी पुलिस ने जेएलएनएमसीएच में भर्ती कराया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: