


भागलपुर : बिहार सरकार ने बाढ़ पीड़ित परिवारों को डीबीटी के माध्यम से 7,000 रुपये की सहायता राशि सीधे उनके खातों में ट्रांसफर कर दी है। बाढ़ प्रभावित 13 जिलों में भागलपुर को सबसे अधिक सहायता राशि प्राप्त हुई है, जो 72 करोड़ रुपये है।

भागलपुर के 1 लाख 1 हजार से अधिक बाढ़ पीड़ित परिवारों के खातों में यह राशि ट्रांसफर की गई है। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बिहार सरकार और आपदा प्रबंधन विभाग को जिले की विभिन्न समितियों से अनुमोदन कर सहायता राशि के लिए प्रस्ताव भेजा था।

