5
(1)

उकेरी जा रही है मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की कलाकृति

भागलपुर के लाजपत पार्क मैदान में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की भव्य सैंड पोर्ट्रेट आर्ट कलाकृति बनाई जा रही है। 100 बाय 60 फीट के विशाल आकार में बालू रेत से तैयार की जा रही यह कलाकृति अब तक की सबसे बड़ी सैंड पोर्ट्रेट आर्ट मानी जा रही है, जो विश्व रिकॉर्ड के लिए तैयार है। इस अद्भुत कलाकृति को देखने के लिए 30 मार्च और 31 मार्च को संध्या 5:00 बजे भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

इस कार्यक्रम के संयोजक भागलपुर विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर अरिजीत शाश्वत चौबे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष रामनवमी के अवसर पर रंग-बिरंगे 5 लाख से अधिक दीपकों से श्रीराम का विशाल चित्र उकेरा गया था, जो वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ था। इस बार एक बार फिर भारतीय नव वर्ष आयोजन समिति द्वारा इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

कलाकार अनिल कुमार की टीम बना रही है भव्य कलाकृति
श्रीराम की इस भव्य कलाकृति को भागलपुर बरारी के कलाकार अनिल कुमार की टीम बना रही है। अनिल कुमार ने इससे पहले भी कई विशाल कलाकृतियों का निर्माण किया है, जिन्हें गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान मिल चुका है। उनकी टीम इस कलाकृति को बनाने में जोर-शोर से जुटी है, और लगभग काम पूरा कर लिया गया है।

भव्य आरती और स्वदेशी मेले का होगा आयोजन
कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर अरिजीत शाश्वत चौबे ने बताया कि रामनवमी के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में भव्य आरती का आयोजन होगा। इसके साथ ही बच्चों के लिए स्वदेशी मेले का भी आयोजन किया जाएगा, जहां स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

उन्होंने भागलपुरवासियों से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। यह आयोजन भागलपुर के लिए गौरव का क्षण होगा, जो कला और भक्ति का अनूठा संगम प्रस्तुत करेगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: