5
(1)

बाढ़ पीड़ित खतरे को आमंत्रण दे छोटे नाव के सहारे गंगा की तेज धारा में आवागमन कर रहे, कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना

भागलपुर/निभाष मोदी

भागलपुर में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। कई गांव जलमग्न हो गए हैं, गांव में बाढ़ का पानी घुस जाने से लोगों में तबाही मची हुई है ।लोग सत्तू और मुढ़ी खा कर जिंदा रहने को विवश है वही प्रशासनिक उदासीनता खूब देखने को मिल रही है ।जिला प्रशासन की ओर से फिलहाल बाढ़ पीड़ितों के लिए किसी भी तरह के इंतजाम नहीं किये गए हैं।

यहां तक कि सरकारी नाव का इंतज़ाम भी बाढ़ पीड़ितों के लिए नहीं किया गया है मजबुरन लोग चदरा शेड का छोटा छोटा नाव बनाकर गंगा के तेज धारा में डगमगाते आवागमन कर रहे हैं। जिले के नाथनगर व सबौर प्रखंड में इस नाव का ज्यादा प्रयोग किया जा रहा है। छोटे बच्चे खतरा मोल ले रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि नाव नहीं मिला है तो घर या खेत आने जाने के लिए इस नाव का प्रयोग होता है। 3 हजार की लागत से नाव बनाते हैं इसपे 4-5 लोग एक बार मे सवार होते हैं डर रहता है लेकिन मजबूरी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: