5
(1)

भागलपुर/ निभाष मोदी

भागलपुर, बिहार पुलिस के पुलिस महानिदेशक विधि व्यवस्था ( ADG LAW & ORDER) संजय सिन्हा भागलपुर सर्किट हाउस पहुँचे। भागलपुर में बिगड़े कानून व्यवस्था व दुर्गा पुजा में विधि व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए। मीडिया से बात करते हुए एडीजी संजय सिन्हा ने कहा कि भागलपुर में कुछ हत्याओं की घटना घटी है।

कुछ घटनाओं में गिरफ्तारी हुई है जो वांछित है उस्की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी को निर्देश दिया गया है। दुर्गा पूजा की तैयारियों पर उन्होने कहा कि दुर्गपूजा को लेकर हमने तैयारियां की हुई है। अतिरिक्त पुलिस बल दिया गया है। रैफ की कम्पनी भी आई है।

कार्यालय और पुलिस लाइन में ड्यूटी करने वालों को भी पुजा में ड्यूटी के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि शांति समिति के साथ बैठक की गई है। बगैर लाइसेंस कहीं मूर्ति न बैठे न जुलूस निकले इसके लिए भी कहा गया है। भागलपुर में भी दुर्गापूजा शांतिपूर्ण माहौल में होगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: