5
(4)

भागलपुर में सात दिनोँ में सात मर्डर, पुलिसिया कार्रवाई पर उठ रहे सवालया निशान

बीए पार्ट वन में पढ़ रहे छात्र की बदमाशों ने बेरहमी से गला काटकर की हत्या, इलाके में मचा कोहराम

भागलपुर में अपराध चरम पर है, आए दिन बेखौफ बदमाश वारदात को अंजाम पे अंजाम दे रहे हैं। भागलपुर में 7 दिनों में 7 मर्डर पुलिसिया कार्रवाई पर सवालिया निशान खड़ा करते दिख रही है। ताजा मामला कजरेली थाना क्षेत्र का है जहां कुछ अज्ञात अपराधियों ने बीए पार्ट वन में पढ़ रहे छात्र का बेरहमी से दिनदहाड़े सर धड़ से अलग कर दिया।

मृतक युवक की पहचान सिमरिया बहादुरपुर निवासी भरत लाल सिंह के 20 वर्षीय पुत्र अभिषेक सिंह के रूप में हुई है। मामले को लेकर परिजनों का कहना है कि उन्होंने आखिरी बार अभिषेक को घर में रात्रि 12:00 बजे देखा जिसके बाद वह सुबह किसी काम से बाहर निकला था। तभी कुछ देर में ग्रामीणों के शोरगुल से उसकी मौत की खबर मिली। जानकारी मिलने पर एक नाले के किनारे में पाया।

वहीं घटना की जानकारी मिलने पर कजरेली पुलिस मौके पर पहुंची की कार्यवाही में जुट गई। फिलहाल मृतक के हत्यारों का पता नहीं चल पाया है। वहीं पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले की तहकीकात कर रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 4

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: