5
(1)




भागलपुर में अब तक की सबसे बड़ी ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। भागलपुर, बांका और जमुई की संयुक्त टीम ने रात 11:00 बजे से शुरू होकर अगले दिन सुबह 7:00 बजे तक 20 घंटे की लंबी छापेमारी की।

इस कार्रवाई में 126 ओवरलोड वाहन जप्त किए गए और 35 ट्रकों से 36 लाख रुपए जुर्माना वसूला गया।



इस छापेमारी में पुलिस, खनन, परिवहन और जिला प्रशासन के अधिकारी शामिल थे। भागलपुर सदर एसडीओ धनंजय कुमार ने बताया कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ यह अभियान सभी थानों को निर्देश जारी करके चलाया गया था।

भागलपुर अनुमंडल में 80, कहलगांव में 36 और नवगछिया में 10 ओवरलोड वाहन पकड़े गए। शहरी क्षेत्र में पकड़े गए वाहनों को हवाई अड्डा परिसर में रखा गया है। एमबीआई निशांत कुमार ने जानकारी दी कि 35 ट्रकों से 36 लाख रुपए जुर्माना वसूला गया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: