


भागलपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 10 में उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार पटना के सचिव द्वारा जारी पत्र के अनुसार नगर पालिका उप निर्वाचन 2025 के अंतर्गत यह उपचुनाव संपन्न कराया जाएगा।
इस संबंध में वार्ड संख्या 10 की मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित कर दिया गया है। इच्छुक मतदाता 11 अप्रैल 2025 से 24 अप्रैल 2025 तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु प्रपत्र-2 में दावा एवं किसी नाम पर आपत्ति हेतु प्रपत्र-3 में आपत्ति दर्ज कर सकेंगे।

दावे व आपत्तियां रिवाइजिंग अथॉरिटी नागेंद्र कुमार, अंचल अधिकारी, जगदीशपुर के समक्ष उपस्थित होकर, संबोधित कर या डाक द्वारा भेजी जा सकती हैं। यह आवश्यक है कि संबंधित दस्तावेज 24 अप्रैल तक संबंधित कार्यालय में प्राप्त हो जाएं।
उपचुनाव को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) धनंजय कुमार को निबंधन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। उनका मोबाइल नंबर 9473191383 है तथा कार्यालय का पता अनुमंडल कार्यालय, सदर, भागलपुर है।
वहीं रिवाइजिंग अथॉरिटी नागेंद्र कुमार, अंचलाधिकारी, जगदीशपुर का मोबाइल नंबर 8544412464 है और उनका कार्यालय अंचल कार्यालय, जगदीशपुर में स्थित है।
इन दोनों पदाधिकारियों का कार्यालय उपचुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रत्येक दिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहेगा।
