5
(1)

भागलपुर नगर निगम में इस साल की सशक्त स्थाई समिति की पहली बैठक हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 फरवरी को भागलपुर आगमन की तैयारी, पार्षदों की सुरक्षा, उनके वेतन और नगर निगम के पदाधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित करने जैसे मुद्दों पर विचार किया गया। बैठक में भागलपुर के सभी पार्षद, उपमेयर और मेयर उपस्थित थे।

बैठक में पार्षदों ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ मिलकर शहर को और अधिक स्वच्छ, स्वस्थ और विकसित बनाने के लिए कदम उठाने की प्रतिबद्धता जताई। वार्ड नंबर 20 के पार्षद संजय सिन्हा ने कहा कि हम नगर निगम के पदाधिकारियों के साथ मिलकर शहरवासियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण देने के लिए काम करेंगे, ताकि भागलपुर के सभी वार्डों में लोग स्वच्छता के माहौल में स्वस्थ रहें।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: