5
(1)

भागलपुर को एक और महत्वपूर्ण सौगात मिलने की संभावना है। जिले में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) के लिए एक आधुनिक ट्रेनिंग सेंटर स्थापित किए जाने की योजना पर काम शुरू हो गया है। भागलपुर पुलिस रेंज के महानिरीक्षक (आईजी) विवेक कुमार ने भागलपुर और बांका जिले के जिलाधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) को पत्र जारी कर जल्द से जल्द 50 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

आईजी विवेक कुमार ने कहा कि बढ़ती आबादी के बीच कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस केंद्र की स्थापना बेहद जरूरी है। फिलहाल बिहार में 16 स्थानों पर BSAP केंद्र संचालित हो रहे हैं, लेकिन भागलपुर जैसे संवेदनशील जिले में अभी तक ऐसा कोई केंद्र नहीं है।

उन्होंने बताया कि इस केंद्र की स्थापना से जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। आधुनिक तकनीकों से लैस यह केंद्र पुलिस बल को प्रशिक्षण और आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए तैयार करेगा।

आईजी विवेक कुमार का बयान:
“भागलपुर जैसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्र में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस केंद्र की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी। इस दिशा में प्रयास तेज कर दिए गए हैं और जल्द ही आवश्यक भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित कर इस योजना को मूर्त रूप दिया जाएगा।”

भागलपुर और बांका जिला प्रशासन इस निर्देश के बाद उपयुक्त जमीन चिह्नित करने की प्रक्रिया में जुट गया है। अगर सबकुछ तय योजना के अनुसार हुआ, तो आने वाले समय में भागलपुर पुलिस को यह बड़ी सौगात मिल सकती है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: