5
(2)

भागलपुर के मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के राजपुर में एक चचेरे भाई की शादी का सामान खरीदने जा रहे बाइक सवार युवक पर धारदार हथियार से हमला हुआ। घटना तब घटी जब बाइक सवार युवक बकरी के बच्चे से टकरा गया। इसके बाद लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि पिटाई करने वालों ने घायल युवक के गले से चांदी की चेन भी छीन ली। चार लोगों ने मिलकर युवक की पिटाई की और धारदार हथियार से उसका गला काटने की कोशिश की।

घटना के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया और बेहतर उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मधुसुदनपुर और सजोर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि राजपुर के समीप ब्रेकर पार करने के दौरान बाइक सवार युवक बकरी के बच्चे से टकरा गया। इसके बाद कुछ लोगों ने उसे आवाज देकर रोकने को कहा। जैसे ही वह रुका, लोगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच किसी ने धारदार हथियार से उसके गले पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

मालूम हो कि मनियारपुर से राजपुर होते हुए दरियापुर मार्केट जा रहे युवक प्रभास कुमार अपने चचेरे भाई व्यक्तनंदन यादव की 10 जुलाई को होने वाली शादी के लिए सामान लाने जा रहे थे। राजपुर के समीप ब्रेकर पार करते समय बकरी के बच्चे से बाइक सट गई, जिसके बाद लोगों ने उसे रुकने के लिए कहा और पिटाई कर दी। घायल युवक ने मायागंज अस्पताल में बताया कि शादी का सामान लाने के लिए वे राजपुर होते हुए दरियापुर की ओर जा रहे थे। ब्रेकर पार करते समय बकरी के बच्चे से टकराने के बाद लोगों ने उन्हें रोका और पिटाई शुरू कर दी। गले में पहनी चांदी की चेन भी छीन ली।

घटना की जानकारी मिलने के बाद देर रात परिजन मायागंज अस्पताल पहुंचे। पूरे मामले की पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। मधुसुदनपुर थानेदार सफदर अली से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: