5
(2)

भागलपुर/ निभाष मोदी

जमीन को लेकर पहले से था विवाद, चली कई राउंड गोलियां

भागलपुर। लोदीपुर थाना क्षेत्र के जिछो गांव में चचेरे भाई ने भाई को बीती रात रविबार को गोली मारकर जख्मी कर दिया। घटना देर शाम का बताया जा रहा है। घटना के बाबत बताया जा रहा है कि पड़ोस के सज्जन भगत ने लक्ष्मण यादव और गोविंद यादव को पिस्टल देकर विपिन यादव को गोली मारने को कहा, इसी दौरान लक्ष्मण और गोविंद ने विपिन यादव को गोली मार दी।

रविवार रात के करीब 8:00 बजे विपिन कोयला डिपो की तरफ से काम निपटा कर बाइक से लौट रहा था तभी लक्ष्मण व अन्य दो-तीन लोगों ने उसे रोका और गाली-गलौज शुरू कर दी विरोध करने पर आरोपियों ने तीन गोलियां चलाई गोली विपिन के सीने में जा लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि सज्जन भगत लक्ष्मण यादव व विपिन यादव नशे का धंधा करते हैं इसी को लेकर इन लोगों के बीच पैसे के लेनदेन में विवाद चल रहा था।

घटना के बाद विपिन यादव जख्मी हो गया। घटना की जानकारी परिजनों को मिलने के बाद आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। विपिन को गोली उनके सीने में लगी है। हालांकि विपिन की मां के मुताबिक गोविंद और लक्ष्मण ने दहशत फैलाने के नियत से घटनास्थल पर पांच फायरिंग की है। हालांकि इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद लोदीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है

घायल युवक बिपिन के भाई बादल ने बताया की पुश्तैनी जमीन को लेकर हमेशा विवाद होता था। जिसका परिणाम आज गोलीबारी तक पहुंच गई। लक्ष्मण और गोविंद ने मेरे घर में ही आकर गोली मारकर घायल कर दिया,

वही घायल विपिन यादव की मां प्रियंका देवी ने बताया आपस में छोटे-मोटे बातों को लेकर विवाद बढ़ा और हमारे बेटे को सीने में लक्ष्मण और गोविंद ने गोली मारकर घायल कर दिया जबकि ऐसी कोई बात नहीं थी।

घायल विपिन यादव मजदूरी कर अपना भरण-पोषण करता था। बीते तीन साल पहले नवादा के दुर्गापुर में शादी हुआ था।इधर घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है….फिलहाल घायल की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

बिपिन के परिजन ने केश दर्ज करा दिया है, पुलिस अपराधी को पकड़ने के लिए छानबीन कर रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: