0
(0)

निभाष मोदी, भागलपुर।

भागलपुर,समस्या निवारण समिति एवं गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में इंजीनियर अमन कुमार सिन्हा के सौजन्य से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। वहीं दूसरी ओर भागलपुर के डीटीओ कार्यालय में भी इफ्तार पार्टी का आयोजन भव्य रुप से किया गया। इस इफ्तार पार्टी में डीटीओ के सभी कर्मचारी और एसबीआई के सभी कर्मचारी मौजूद थे ।सभी हिंदू – मुस्लिम मिलकर इस पार्टी में एक दूसरे को गले मिलकर भाईचारे का संदेश देते हुए यह इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। वहीं गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र जयप्रभा मार्ग काजवाली चक में शहर के कई समाजसेवी, शिक्षाविद व चिकित्सक उपस्थित थे। गांधी शांति प्रतिष्ठान के इफ्तार पार्टी कार्यक्रम में समस्या निवारण समिति के अध्यक्ष तकी अहमद जावेद, महासचिव रवि प्रकाश बुधिया संजीव कुमार शर्मा लालू अनिल कुमार खेतान इम्तियाज हाजी , प्रकाश चंद्र गुप्ता एवं गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र के सचिव वासुदेव , संजय कुमार , संतोष, दाउद अली ,खुर्शीद अहमद, उपाध्यक्ष ऐनुल होदा ,सुनील अग्रवाल एवं मंटू कलाकार उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: