5
(1)
  • नवगछिया को जिला बनाने की मांग को प्रमुखता से उठाया गया

नवगछिया – भारतीय जनता पार्टी नवगछिया कार्यालय में जिला कार्यसमिति की बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में बूथ सशक्तिकरण अभियान को सफल बनाने हेतु वृहद कार्ययोजना बनाई गई. जिसके लिए 8 फरवरी को अल्पकालीन विस्तारक की बैठक भाजपा कार्यालय नवगछिया में रखी गई है. इस अवसर पर नवगछिया के विभिन्न मुद्दों पर संघर्ष की रणनीति भी बनायी गयी. जिसमें नवगछिया को पूर्ण जिला घोषित करने की मांग समेत कई ज्वलंत मुद्दों को शामिल किया गया है.

बैठक में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव, बिहपुर विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र, नभय कुमार चौधरी, जिला प्रभारी अभय बर्मन, पूर्व जिला अध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं विशिष्ट अतिथि पवन मिश्रा, जिला महामंत्री अरविंद चौधरी, नीलांबर झा, आलोक कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष अजय कुशवाहा, नवगछिया नगर मंडल अध्यक्ष कौशल कुमार जायसवाल, नगर महामंत्री प्रवेश कुमार यादव, बिहपुर मंडल अध्यक्ष प्रभु नंदन चौधरी, खरीक मंडल अध्यक्ष आलोक कुमार शर्मा समेत अन्य भी मौजूद थे.

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: