


नवगछिया : गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं का सक्रिय सदस्य सम्मेलन गुरुवार को नवगछिया स्थित पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। सम्मेलन का संचालन जिला महामंत्री मुकेश राणा ने किया।

मुख्य अतिथि और अन्य पदाधिकारियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। जिलाध्यक्ष निषाद ने कहा कि प्रत्येक सक्रिय कार्यकर्ता को अपने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए पन्ना प्रमुख तक के संपर्क में रहना चाहिए।

कार्यक्रम संयोजक अजित कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल में हुई ऐतिहासिक उपलब्धियों के कारण भाजपा कार्यकर्ताओं को समाज में सम्मान की दृष्टि से देखा जा रहा है।
सम्मेलन में बिनोद मंडल, सुबोध सिंह कुशवाहा, आलोक सिंह, नंदनी सरकार, उपेंद्र यादव, अजय कुशवाहा, मनोज कुंवर, किशोर झा, वशिष्ठ कुशवाहा, रवि रंजन, ममता रजक और कुणाल गुप्ता ने भी अपने विचार रखे।
इस मौके पर गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्ष और सक्रिय कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
