5
(1)

केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने दी अंतिम विदाई

भागलपुर जिले के सुलतानगंज प्रखंड के तिलकपुर गांव में भाजपा के वरिष्ठ नेता और जनसंघ काल से सक्रिय अरुण सिंह की धर्मपत्नी राधा रानी सिंह का आकस्मिक निधन हो गया। इस दुखद घटना से पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

अरुण सिंह ने बताया कि अचानक राधा रानी सिंह की तबीयत बिगड़ गई। जब तक वे कुछ समझ पाते और ऐम्बुलेंस आती, उनकी पत्नी उन्हें छोड़कर चली गईं। पत्नी के निधन से अरुण सिंह पूरी तरह टूट चुके हैं और घर में गहरा सन्नाटा पसरा हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही गांववासियों से लेकर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता दूरभाष पर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे भी तिलकपुर पहुंचे। उन्होंने अरुण सिंह के घर जाकर शोक व्यक्त किया और उन्हें ढांढस बंधाया।

अश्विनी चौबे ने न केवल अरुण सिंह के आवास पर उन्हें सांत्वना दी, बल्कि तिलकपुर से श्मशान घाट तक शवयात्रा में भी शामिल रहे। इस कठिन घड़ी में अश्विनी चौबे ने अपने जनसंघ काल के साथी अरुण सिंह का मनोबल बढ़ाने का प्रयास किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: