5
(1)

नवगछिया : भारतीय जनता पार्टी पुलिस जिला नवगछिया के रंगरा प्रखंड कमिटी के द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष मुक्ति सिंह निषाद एवं प्रखंड अध्यक्ष रवि रंजन, वरिष्ठ भाजपा नेता उपेंद्र यादव के अध्यक्षता में शनिवार को रंगरा ओपी थाना प्रभारी बिट्टू कुमार कमल को मिठाई खिलाते हुए, अंग वस्त्र दे कर उन्हे सम्मानित किया गया। लगातार हो रहे अपराध पर अंकुश लगाकर प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने एवं जिले में लगातार शानदार प्रदर्शन के साथ अव्वल आने पर उन्हें कार्यकर्ताओं के द्वारा भी मिठाई खिलाकर और अंग वस्त्र दे कर सम्मानित किया।

थाना अध्यक्ष बिट्टू कमल ने इस मौके पर हर्ष जताते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि मुझे बहुत खुशी हुई है कि आप लोग हमारा हौसला अफजाई कर रहे हैं। रंगरा पुलिस सदैव ही क्षेत्र की जनता के लिए तत्पर है। आपको बता दे कि पिछले कई माह से रंगरा ओपी का प्रदर्शन शानदार रहा है।कई बार थाना प्रभारी बिट्टू कुमार कमल को नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज के पुरस्कृत भी किया गया है। इस मौके पर भाजपा प्रखंड मंत्री प्रियतोष सिंह, अखिलेश यादव,प्रखंड महामंत्री मनोरथ सिंह भदोरिया, राजकुमार रजक, प्रखंड आईटी सेल पुरुषोत्तम ठाकुर, अशोक सिंह, राकेश ठाकुर एवं कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: