5
(2)

नवगछिया। भ्रमरपुर स्थित दुर्गा संस्कृत उच्च विद्यालय दुर्गा मंदिर प्रांगण में रविवार को अखिल भारतीय पुरोहित महासंघ बिहार राज्य इकाई द्वारा ब्राह्मण मिलन समारोह का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता स्वामी अगमानंद जी महराज ने किया। वहीं संचालन डॉ हिमांशु कुमार मिश्रा द्वारा किया गया। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय प्रोहित महासंघ बिहार राज्य इकाई के प्रदेश अध्यक्ष मृत्युंजय झा भी उपस्थित थे।

वहीं मौके पर उपस्थित संगठन के जिला अध्यक्ष संजय कुमार झा ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य संस्कृत और संस्कृति की रक्षा करना है। जिसको लेकर हम सरकार से ये मांग करते हैं की संस्कृत विषय को बढ़ावा दें। वही संगठन सहित अन्य लोगो से भी इस मुहिम से जुड़ने की अपील की गई। इस मौके पर अन्य जिले के जिला अध्यक्ष सहित दर्जनों संगठन कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: