5
(1)

नारायणपुर प्रखंड के भ्रमरपुर दुर्गा मंदिर परिसर में बुधवार को ब्राह्मण समाज के द्वारा पुर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मॉझी पुतला दहन किया। जीतन राम मांझी ने सनातन संस्कृतिक पर अमर्यादित टिप्पणी करने के विरोध में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका। इस दौरान युवाओं ने जीतन राम मांझी मुर्दाबाद का गगनभेदी नारा लगाया। मौके पर मौजूद राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के युवा जिलाध्यक्ष मनोहर झा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के द्वारा भगवान राम, सत्यनारायण प्रभु और ब्राह्मणों पर जो अमर्यादित टिप्पणी किया है कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इतिहास गवाह है कि शुरू से ही ब्राह्मण समाज ने सभी जातियों को साथ लेकर चलने का कार्य किया है। हर जाति को अपने अपने कार्य के अनुसार सहयोग का काम किया है। मौके पर नायक झा,राजन झा, ऋषभ झा,भास्कर मिश्रा ,विपुल मिश्रा,विशाल,कुणाल,कुन्दन सिंह, राजा झा,रिक्की झा,कार्तिक मिश्रा, कुंदन मिश्रा, सन्नी झा,सुधांशु झा, शिवम झा,मनीष झा,राहुल मिश्रा, सुरज मिश्रा सहित दर्जनों युवा मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: