5
(3)

भागलपुर जिले में भाइयों के विवाद में भांजे की मौत के बाद केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय गुरुवार देर रात अपनी बहन के घर नवगछिया जगतपुर पहुंचे। उन्होंने बहन, बहनोई और परिवार के अन्य सदस्यों से मिलकर सांत्वना दी और शुक्रवार सुबह भागलपुर सर्किट हाउस पहुंचे। मंत्री इस दौरान काफी रिजर्व रहे और पार्टी के भी कुछ लोगों से ही मिले। उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी। भागलपुर सर्किट हाउस से वे सुबह देवघर के लिए रवाना हो गए। देवघर एयरपोर्ट से उनके दिल्ली जाने का कार्यक्रम है।

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय गुरुवार देर रात ही जगतपुर गांव पहुंचे थे और शोक संतप्त परिवार से मिलकर घटना पर दुख जताया। उन्होंने भागलपुर में मीडिया से बात करने से इनकार किया। कमरे से निकल कर सीधे कार में बैठे और निकल गए। इससे पहले पार्टी कार्यकर्ता से संक्षिप्त मुलाकात भी की।

नित्यानंद राय के दो भांजे विकल यादव ओर जयजीत यादव के बीच गुरुवार को संपत्ति विवाद में गोली चली थी। दोनों भाइयों ने एक दूसरे पर फायरिंग की। इसमें विकल यादव की मौत हो गई, जबकि जयजीत घायल है।

भागलपुर में प्राथमिक उपचार के बाद गुरुवार को ही उसे पटना के मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस घटना में मंत्री की बहन को भी हाथ में गोली लगी है। हालांकि, वह खतरे से बाहर हैं। इस घटना के बाद पूरा परिवार सदमे है।

वहीं, पुलिस की ओर से भी इस मामले में जांच पड़ताल चल रही है। शुक्रवार को इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई हैं । अभी पुलिस ने दोनों पक्षों से बयान लिया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: