5
(1)

बिहपुर – शनिवार को एसडीओ उत्तम कुमार व एस डीपीओ दिलीप कुमार ने भारत जोड़े यात्रा को लेकर स्थल निरीक्षण किया.उसके बाद उन्होंने बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह को जरूरी दिशा निर्देश दिये.इस दौरान कमांडेंट रामनरेश पासवान व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद इरफान अलाम भी मौजूद थे.प्रखंड अध्यक्ष इरफान आलम ने बताया की भारत जोड़े यात्रा का जत्था 9 जनवरी को बिहपुर विस में प्रवेश करेगा.यात्रा का ठहराव एस डी कॉलेज गौरीपुर में होगा। जहां व्यवस्था की देखरेख वरीय कांग्रेसी नवीन शर्मा , पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रोहित आनंद शुक्ला ,मोहम्मद अरशद अली ,सोनू ईश्वर आदि करेंगे.


भारत जोड़े यात्रा में बिहार प्रभारी भक्त चरण दास ,प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ,सीएलपी नेता अजीत शर्मा व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा आदि मौजूद रहेंगे. उसके बाद जत्था सोनवर्षा दोमुहि होते हुये मांगनशाह रहमतुल्ला अलेह के मजार पर पहुंचेगा और दाता का चादरपोशी करेगा. उसके भारत जोड़े यात्रा बिहपुर के ऐतिहासिक स्वराज आश्रम पहुंचेगा।उसके बाद भ्रमरपुर दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद जत्था खगड़िया की ओर बढ़ जाएगा.

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: