5
(1)

भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ किया कई बिंदुओं पर चर्चा

भागलपुर/निभाष मोदी

भागलपुर,भारत सरकार के गृह राज्यमंत्री एवं निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय का अंग राज कर्ण की धरती भागलपुर आगमन होने पर भागलपुर भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय के नेतृत्व में मंगलम अस्पताल के पास अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया गया। उसके बाद रानी तलाब स्थित भारतीय जनता पार्टी भागलपुर जिला कार्यालय में आयोजित स्वागत अभिनन्दन कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में मंत्री जी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 17सितंबर को यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के आह्वान पर 17सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक पुरे देश में सेवा पखवाड़ा के रुप में मनाया जाएगा।

जिसमें स्वच्छता अभियान रक्तदान मरीजों के बीच एवं दवा का वितरण समाज के शोषित वर्गों का सम्मान, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जयंती 25 सितम्बर को एकात्म मानववाद दर्शन पर जिला मुख्यालय एवं प्रखण्ड मुख्यालय पर परिचर्चा आयोजित किया जाएगा। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर पुरे देश के साथ भागलपुर के कार्यकर्ता गांधी जी के जीवन आदर्श एवं सिद्धांतों पर परिचर्चा कर लोगों के बिच रखा जायेगा। साथ ही गृह राज्य मंत्री ने 23 सितम्बर को पूर्णिया में गृह मंत्री अमीत शाह के रैली में शामिल होने के लिए भागलपुर के कार्यकर्ताओं को आमन्त्रित किया।

इस अवसर पर एमएलसी एन के यादव, विधायक पवन यादव, ललन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष नभय कुमार चौधरी, अभय बर्मन, कार्यकारी जिलाध्यक्ष संतोष कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन मिश्रा, रुबी दास, प्रीति शेखर, के अलावे दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे ।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: