5
(1)

भारतीय जनता पार्टी नवगछिया जिला के द्वारा शनिवार को नवगछिया में प्रेस वार्ता का आयोजन जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया प्रेस वार्ता में मुख्य वक्ता के रूप में भागलपुर से विधानसभा प्रत्याशी रहे पूर्व जिला अध्यक्ष रोहित पांडे ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तानाशाही रवैया दिखाते हैं शिक्षकों और युवाओं के हित में बात कर रहे हैं भाजपा कार्यकर्ता जो कि.

शांतिपूर्ण विधानसभा मार्च कर रहे थे उन पर बेरहमी से अपने पुलिस बलों के द्वारा लाठी से पिटवाया । इसमें कार्यकर्ता आज घायल स्थिति में अपना पटना में इलाज करा रहे हैं इसमें ही जहानाबाद जिला के महामंत्री विजय सिंह की भी मृत्यु हो चुकी है इनकी शहादत को भाजपा कार्यकर्ता व्यर्थ नहीं जाने देगी
नीतीश कुमार चार्जशीट उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ सरकार को चला रहे हैं वह भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जन जन तक नीतीश कुमार के.

काले कारनामे को पहुंचाने का कार्य करेगी दूसरी और बिहार में अपराध चरम पर है किंतु पुलिस प्रशासन अपराधियों पर कार्रवाई में विफल रही है भारतीय जनता पार्टी महामहिम राज्यपाल से बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करती है इस प्रेस वार्ता में निवर्तमान जिला अध्यक्ष विनोद मंडल सुबोध सिंह कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष अजित कुमार महामंत्री मुकेश राणा ओम भास्कर किसान मोर्चा अध्यक्ष वशिष्ठ सिंह अंजनी चौधरी रजनीकांत सिंह धीरज कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे ।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: